ख़ुशनुमा सा इक सफ़र है, आँख में पानी है क्या.!!!...... दिल लगाकर देख लीजे, ज़िन्दगानी है क्या...?
Showing posts with label झील. Show all posts
Showing posts with label झील. Show all posts
Saturday, 1 April 2017
पल दो पल के साथ का.....
पल दो पल के साथ का, मुंतज़िर मैं भी रहा...
------------------------***--------------------
पल दो पल के साथ का, मुंतज़िर मैं भी रहा...
होठ कुछ ना कह सके, दिल धड़कता ही रहा...
शोख उसकी हर अदा, झील में जैसे कंवल...
बन लहर मैं हर घड़ी, उसको तकता ही रहा...
आईना हैरान है वो, सुर्ख़ शबनम देखकर...
बन लटें हसरत मेरी, वो गाल छूता ही रहा...
मिल सकूँ किसी मोड़ में, इल्तज़ा इतनी सी है...
तुम हो गुजरे साल सा, और मैं ठहरा ही रहा...
एक पल की दूरी अब, न गवारा मुझको है 'रवीन्द्र'...
अश्क़ उनकी याद में, हर वक़्त बहता ही रहा...
...रवीन्द्र पाण्डेय💐💐💐
Location:
Bilaspur, Chhattisgarh, India
Subscribe to:
Posts (Atom)
पल दो पल के साथ का.....
पल दो पल के साथ का, मुंतज़िर मैं भी रहा... ------------------------***-------------------- पल दो पल के साथ का, मुंतज़िर मैं भी...
-
समुंदर खारा हो गया... -------------****--------=----- बैठ गया कुछ पल के लिए , मैं समुंदर के तीर... बाँट लूँ ये सोच कर , कुछ ...
-
ओस बन छू लूँ तुझे मैं, धुन्ध बन कर साथ हूँ। तन-बदन को ताज़गी दे, वो हसीन ख़यालात हूँ।। मैं तेरी राहों का रहबर, धूप में साया सघन। जो खुशी दे उम...
-
सुहानी सुबह मुस्कुराने लगी। हवाएँ मिलन गीत गाने लगीं।। बारिश की बूंदों ने छुआ बदन। उम्मीदें रंगोली सजाने लगीं।। सूरज मनाने गया छुट्टियाँ। बद...

